फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 14 वर्षीय किशोर समेत पांच की मौत, दो घायल

विज्ञापन
Five killed, two injured, including 14-year-old teenager in road accidents - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
छोटी और बड़ी दिवाली के दिन हुए दो सड़क हादसों में एक 14 साल के किशोर सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और 13 साल की एक लड़की घायल हुई है।
विज्ञापन

बड़ी दिवाली वीरवार के दिन पीड़ल-सेगा प्लॉट अनाज मंडी के पास दो अलग-अलग बाइक पर सवार छह लोगों को अज्ञान वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गोपी निवासी पीड़ल (50), राजकुमार निवासी पोलड़ (34), लक्ष्य निवासी पोलड़ (14) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में सरोज, तमन्ना गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग बाइक पर सवार छह लोग गांव से चीका आ रहे थे। जैसे ही वे अनाज मंडी के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने इन्हें टक्कर मार दी। एक मोटरसाइकिल पर घायल महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर अकेला गोपी सवार था। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गुहला अस्पताल में ले जाया गया। घायल सरोज व तमन्ना को गंभीर हालत में उन्हें पटियाला रेफर किया गया। उसके बाद वहां से 32 सेक्टर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
इसी प्रकार अगले मामले में गांव टीक निवासी विक्रम (22) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि और वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। तीन नवंबर को वे अपने पिता चांद राम (53) के साथ बाइक पर सवार होकर कैथल से गांव जा रहे थे। बाइक वह खुद चला रहा था। उसके बाद जैसे ही वे विष्णु राइस मिल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। इस हादसे में उनके पिता बेहोश हो गए। उसके बाद इन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार सेठान मोहल्ला निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बड़े भाई राजकुमार के सहित परिवार सहित रहते है। तीन नवंबर रात साढ़े आठ बजे वह ढांड रोड नजदीक पुलिस लाइन कैथल के पास खेत में मजदूरों के साथ कार्य करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। अर्जुन नगर निवासी देवी लाल उसके पीछे बैठा हुआ था। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर दीपक का भाई राजकुमार सैनी व मजदूर बलजीत वासी मलिक नगर कैथल भी उनके साथ घर आ रहे थे। उसके बाद जैसे ही वे साढे नौ बजे अर्जुन नगर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सीवन बाईपास कैथल की ओर से आ रहे कार चालक ने उसके भाई राजुकमार सैनी की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिस कारण उसके भाई राजकुमार सैनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

दिवाली की रात हुई एक सड़क-दुर्घटना में एक हंसता-खेलता परिवार को उजाड़ गया। गांव पोलड़ निवासी रोहताश के परिवार में रोहताश के साथ उसकी पत्नी व पुत्र राजकुमार उर्फ राजू व उसकी पुत्रवधु सरोज और तीन पोते पोतियां रहते थे। रोहताश मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपनी पत्नी के साथ दक्षिण हरियाणा में कपास के खेतों में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। जब वह काम पर गया तो पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ कर गया। उसे क्या पता था कि इस दिवाली उनके परिवार में इस तरह से दुखों का पहाड़ टूट जाएगा। दिवाली की रात रोहताश का पुत्र राजू और उसकी पत्नी सरोज व तीनों बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चीका जा रहे थे। गांव पीड़ल के पास हुए हादसे में राजू और उसके पुत्र की मौत हो गई। इस हादसे में सरोज व उसकी पुत्री तमन्ना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद जैसे ही रोहताश को इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली तो उनके पांच तले की जमीन खिसक गई। उसके बाद वह काम छोड़ कर गांव में पहुंचे। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें