फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम में 11 बच्चे रहे अव्वल

विज्ञापन
11 children topped the district level talent search program - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिला परियोजना संयोजक कार्यालय की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में लोक गायन में प्रतिभा, लोक वाद्य यंत्र में उम्मीद, क्लासिकल नृत्य में खुशी, लोक नृत्य में माफी व संजीवनी, दृश्य कला में वृंदा, खुशदिल, नवजोत कौर व साहिल, खिलौना व गेम में सुखमन व दुष्यंत प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर आयोजित की गई थी। इसके बाद खंड स्तर पर जजों द्वारा जिलेभर से 55 प्रतिभागियों का चयन किया गया और उनकी वीडियो जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में भेजी गई। जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में 6 जजों द्वारा 11 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद इन प्रतिभागियों को ऑफलाइन प्रतियोगिता के लिए बुधवार को जाखौली अड्डा के कन्या स्कूल में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बुलाया गया था।
इस मौके पर सभी बच्चों को प्रशंसा पत्र व 5100 की राशि नकद इनाम के रूप में दी गई। प्रतियोगिता में चयनित सभी 11 बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेज दिया गया है। इस अवसर पर सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह प्रोग्रामर, विकास नागपाल, राजेश क्लर्क, सुभाष शर्मा, अनिल भारती, कृष्ण कुमार, सरोज रानी, अंजू बाला जगबीर सिंह व अरुण शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें