फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: जींद में हुई युवा महापंचायत, 3 जुलाई को गाजियाबाद में होने वाली किसान महापंचायत में लेंगे बड़ा निर्णय

Wed, 29 Jun 2022 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)

सार

अग्निपथ योजना के विरोध में जींद के लजवाना कलां में युवा महापंचायत हुई। वक्ताओं ने सरकार पर युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप। 
विज्ञापन
महापंचायत में मृतक सचिन को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के गांव लजवाना कलां में अग्निपथ के विरोध में युवा महापंचायत का आयोजन किया गया।  महापंचायत की अध्यक्षता करसोला गांव के पूर्व सरपंच रिटायर्ड कैप्टन रामफल लाठर, जुलाना बारहा के  कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर, नंदगढ़ बारहा के प्रधान होशियार सिंह दलाल ने संयुक्त रूप से की।

विज्ञापन


इस दौरान फैसला लिया गया कि 3 जुलाई को गाजियाबाद में होने वाली किसान महापंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा।  पंचायत में गत दिनों रोहतक में आत्महत्या करने वाले सचिन लाठर को श्रद्धांजलि दी गई। योजना के विरोध में युवाओं ने भिवानी के तालु गांव से लेकर लजवाना कलां तक पैदल मशाल यात्रा निकाली। 

कैप्टन रामफल ने कहा कि सरकार अग्निपथ जैसी योजनाएं लाकर युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। जुलाना बारहा खाप के कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर ने कहा कि सरकार द्वारा देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के हितों के साथ क्यों खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिस तरह एक साल तक लंबे चले किसान आंदोलन को किसानों ने जीता इसी तरह इस लड़ाई को भी शांतिपूर्वक और अनुशासन में रहकर युवा जीतेंगे। लजवानां कलां के सचिन को सरकार की गलत नीतियों का शिकार होना पड़ा। महापंचायत की मांग है कि सरकार मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दे ताकि परिवार का गुजर-बसर हो सके। 

नंदगढ़ बारहा खाप के प्रधान होशियार सिंह दलाल ने कहा कि युवा कई वर्षों तक तैयारी के बाद भी सेना में जाने से रह जाते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करे लेकिन सरकार युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम कर रही है। सरकार युवाओं को नौकरी देने की बजाए छीनने का काम कर रही है। इस मौके पर कई सामाजिक संगठन, किसान दल, कर्मचारी दलों के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें