फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पदार्थ खेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय गुरतार सिंह की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर शनिवार सुबह परिजन गुरतार सिंह के शव को लेकर गढ़ी थाना पहुंच गए और नारेबाजी की। वहीं पुलिस गुरतार सिंह को थाने में बुलाने की बात से ही मना कर रही है।
विज्ञापन

नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे गुरतार सिंह के परिजनों ने गढ़ी थाना पुलिस पर आरोप लगाए कि 29 दिसंबर को गांव के खेतों से ट्यूबवेल की तार चोरी के मामले में गुरतार से थाने में ले जाकर पूछताछ की थी। गुरतार सिंह के भाई जगतार सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर की शाम को गांव का ही एक युवक काला उसके भाई को बुलाकर ले गया। जब गुरतार सिंह घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब थी और उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे। इसके बाद उसे टोहाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां के चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को गुरतार सिंह की मौत हो गई। परिजनों को आरोप है कि पहले तो गढ़ी पुलिस द्वारा गुरतार को टॉर्चर किया गया और फिर काला ने उसे धमकाया है। इसके चलते ही उसकी मौत हुई है। वहीं अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।
सुबह करीब सात बजे परिजन गुरतार सिंह के शव को लेकर गढ़ी थाना पहुंचे थे। इस दौरान परिजनों ने गांव के ही काला पर आरोप लगाए थे। इसके बाद शव को अस्पताल भेज दिया गया। यहां पहुंचने पर परिजन पुलिस पर भी आरोप लगाने लगे। गुरतार सिंह को पुलिस थाने में बुलाया ही नहीं गया, ऐसे में मारपीट का कोई सवाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार, गढ़ी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें