फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित नशे की दवाइयों के साथ जयंती देवी मंदिर नहर के नजदीक से युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवाइयों के साथ शहर थाना पुलिस ने गोपाल नगर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गोपाल नगर निवासी दीपक प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई करने का काम करता है।
विज्ञापन

वह नशीली दवाइयों की भारी खेप साथ लेकर दिल्ली की तरफ से आया है और वह अब वह जयंती देवी मंदिर के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापा मारा तो जयंती देवी मंदिर के पास खड़ा एक लड़का पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। उनकी टीम ने युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दवाइयों की 100-100 एमएल की दो तरह की 100 बोतल बरामद हुई। इन बोतलों की जांच करवाए जाने पर यह प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां मिली। इस मामले शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आरोपी युवक को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें