फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोगों को जागरूक करने के लिए करवाई जाएगी योग मैराथन, पायलट रिहर्सल 20 जून को

Wed, 21 May 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जन भागीदारी का कार्यक्रम है, इसमें सभी सामाजिक संस्थाओं, युवाओं और आमजन को भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात डीसी मोहम्मद इमरान रजा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि 19 जून को रानी तालाब से एकलव्य स्टेडियम तक सुबह छह बजे योग मैराथन का आयोजन करवाया जाएगा। इस योग मैराथन को लेकर सभी संबंधित विभाग सुरक्षा, चिकित्सा और मैपिंग का कार्य समय रहते पूरा करें। 20 जून को सीआरएसयू में पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन पुलिस विभाग सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करें।
जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सीआरएसयू (चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,) में होगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एडीसी विवेक आर्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों और खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 मई से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर शारीरिक शिक्षा, पीटीआई और डीपीई को जिला के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार चार जून से छह जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 12 जून से 14 जून को सभी ब्लॉक स्तर पर योग शिविरों का आयोजन होगा।
सीआरएसयू में 16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सहित इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों और आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों और खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, योग से जुड़े सभी संगठनों, आमजन से आह्वान किया कि वे सभी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अपनी सक्रिय भागीदारी करते हुए शामिल हो।
इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी गुलजार मलिक, नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, आरटीए गिरीश, कर्नल जगजोत सिंह, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डॉ. अमित रोहिल्ला, डॉ. योगेश कुमार और डॉ. गोविंदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें