20जेएनडी25: अलेवा में गेट मीटिंग करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
अलेवा। बिजली निगम सफीदों में कार्यरत चार कर्मचारियों के निलबंन के विरोध में सब डिविजन नगूरां में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता सब यूनिट के प्रधान जसबीर चहल ने की और संचालन सब यूनिट सचिव संदीप किठाना ने किया।
सब यूनिट प्रधान जसबीर ने बताया कि गेट मिटिंग का मुख्य उद्देश्य सफीदों डिविजन के डिडवाडा में चोरी पकड़ने गई टीम का निलंबन करने के चलते किया गया। इसके विरोध में लगभग 50 दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
इसके समर्थन में जींद सर्कल की सभी सब यूनिटों में तीन दिन तक गेट मीटिंग के माध्यम से विरोध जताया जाएगा और 23 मई को डीसी जींद के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 26 मई को सर्कल कार्यालय पर धरना शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जब तक इन कर्मचारियों के निलबंन के आदेश रद नहीं होते तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस अवसर पर राज्य उप प्रधान राजा शामदों, बलवान ढिल्लों, निशांत रोहिला, अनिल शर्मा, अंतराम, यूनिट खजांची जगदीश, शिवपाल, सुनील, सोनू चहल आदि मौजूद रहे।