जींद। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नई अनाज मंडी में योग प्रोटोकॉल की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। योग साधकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) प्रदीप कौशिक ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियों से बचाव संभव हैं।
एडीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में 21 जून के कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की राष्ट्रीय थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 6 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें विकास एवं पंचायत मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। योग प्रोटोकॉल रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षक नवनीत, उषा और सुमित ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका रानी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला, डॉ. योगेश कुमार, प्राचार्य सत्यवान मलिक, एईओ मनीष बेरवाल और डीपीओ सीमा रोहिल्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन
19जेएनडी29, 30: शिविर के दौरान यौगिक क्रियाएं करते हुए किशोरियां। स्रोत : प्रशासन
19जेएनडी31: रिहर्सल में प्रशासनिक अधिकारी व आमजन योगिक क्रियाएं करते हुए। प्रशासन