19जेएनडी26: सीआरएसयू में आयोजित सेमिनार में मौजूद आयुष विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत: प्र
जींद। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सीआरएसयू में सेमिनार आयोजित करके योग पर मंथन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पूनम आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, वीरेंद्र आचार्य विभागाध्यक्ष योग विभाग, आचार्य सूर्यदेव ने विशेषकर मोटापा, मधुमेह एवं तनाव के कारणों, उनके समाधान में योग की प्रभावी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आयामों, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। संवाद