फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैजैवंती में जलघर बनाने के लिए विधायक ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जैजैवंती गांव में जलघर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के समर्थन में जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा भी आ गए हैं। विधायक अमरजीत ढांडा ने कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी को पत्र लिख कर जल्द से जल्द जलघर बनाने की मांग रखी है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कई बार जैजैवंती के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत को लेकर अधिकारियों से भी मुलाकात की लेकिन विभाग द्वारा नया जलघर गढ़वाली और जैजैवंती का बनाने की मंजूरी दी लेकिन जैजैवंती गांव के ग्रामीण जब अकेले जैजैवंती गांव के लिए जलघर की मांग कर रहे हैं तो ग्रामीणों की मांग जायज ाी है। विभाग को चाहिए कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द गांव में जलघर बनाया जाए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने गांव में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके जमीन भी देने का प्रस्ताव रखा है तो पानी की समस्या को देखते हुए गांव में जल्द से जल्द जलघर बनाया जाए।
गांव में जमीनी पानी किया जा रहा है सप्लाई, टीडीएस 2500 पार
जैजैवंती गांव में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जो पानी सप्लाई किया जाता है वह किसी भी लिहाज से पीने लायक नहीं है। क्योंकि पानी का टीडीएस 2500 पार है। ग्रामीणों कई बार इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की लेकिन सालों बीत जाने के बावजूद भी कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जो पानी सप्लाई किया जाता है वह इतना खराब है जिससे गांव में लोगों को चर्म और पेट के रोग पैदा हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें स्वच्छ पेयजल के लिए गांव में जलघर बनाया जाए ताकि उन्हें परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें