फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटियों की शिक्षा में भेदभाव नहीं करेंगी महिलाएं

विज्ञापन
21जेएनडी22-अभियान के तहत कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करती टीम। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
नरवाना। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को बेटियों के अधिकार, शिक्षा और समानता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई कि वे बेटियों के जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा में किसी तरह का भेदभाव नहीं करेंगी।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम सब सेंटर पटेल नगर, हरी नगर और इंदिरा कॉलोनी में आयोजित किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर और सामुदायिक स्तर पर लोगों से संपर्क कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व की जानकारी दी।
टीम ने महिलाओं और परिवारों को बताया कि बेटियां समाज और परिवार की प्रगति की मजबूत आधारशिला है। उन्हें समान अवसर, शिक्षा और सुरक्षा देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में महिलाओं को शपथ दिलाई गई कि वे बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करेंगी, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगी।
विज्ञापन

साथ ही समाज में फैली कुरीतियों, लिंग भेद और भ्रूण हत्या जैसी मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।
सुपरवाइजर सरोज रानी ने कहा कि जिले में लिंगानुपात सुधारने और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जागरूकता के माध्यम से ही समाज में बदलाव संभव है और महिलाओं की भागीदारी इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर एएनएम सीमा, सुमन और मनीषा, निशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें