21जेएनडी29-बड़नपुर में गंदे पानी निकासी के मामले में ग्रामीणों से चर्चा करते एसडीएम जगदीश चंद्र
जींद। बडनपुर में गंदे पानी की निकासी को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। वीरवार को एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त बैठक में ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति से समाधान पर फैसला लिया गया।
विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अस्थायी तौर पर गंदे पानी की निकासी गांव में बने तालाब के एक हिस्से में की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि सरपंच और ग्रामीणों की सहमति से यह फैसला लिया है ताकि समस्या का समाधान हो सके।
निकासी के स्थायी समाधान के लिए गांव से खेतों में बने तालाब तक पाइपलाइन बिछाने पर भी सहमति बनी है। जब तक पाइपलाइन बिछाने की व्यवस्था पूरी नहीं हो जाती तब तक गंदे पानी की निकासी इसी तालाब में होती रहेगी।