17जेएनडी12: हाइड्रोजन ट्रेन व पीएम की आरती उतारने के बाद जंक्शन पर मौजूद रीटा धीमान अपनी टीम के
जींद। देश की पहली सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर जींद रेलवे जंक्शन पर हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पीएम मोदी और हाइड्रोजन ट्रेन की आरती उतारकर स्वागत किया। विशेष अवसर के लिए महिलाओं ने दो दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। आरती की थाली को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसमें मोर पंख, दीपक, फूल और पारंपरिक पूजन सामग्री का विशेष रूप से उपयोग किया गया।
महिलाओं ने कहा कि देश की पहली सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन के ऐतिहासिक शुभारंभ का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री और ऐतिहासिक ट्रेन की आरती उतारने का अवसर जीवन का ऐसा यादगार पल है जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगी। इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने पर महिलाओं ने खुद को खुशकिस्मत बताया।
आरती कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जयंती मंडल की उपाध्यक्ष रीटा धीमान की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर पूनम जांगड़ा, डॉली शर्मा, प्रियंका शर्मा, संतोष शर्मा, राजबाला, सुनीता कुमारी, सुदेश, संयोगिता और विनय मेहंदीरत्ता सहित कुल 11 महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में आरती उतारी।