फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन में योगदान देने पर रमेश चोपड़ा सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी13-रेलवे के अ​धिकारी रमेश चोपड़ा को सम्मानित करते हुए रेलवे बोर्ड के सदस्य आर राजग
विज्ञापन
जींद। भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (विद्युत) रमेश कुमार चोपड़ा, लोको पायलट कुलदीप मल्होत्रा को शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य आर राजगोपाल ने सम्मानित किया। उनके साथ पीसीएम डिंपी गर्ग भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आर राजगोपाल ने हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल, सुरक्षा जांच और उद्घाटन की तैयारियों में जुटे सभी रेल कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, तकनीकी दक्षता और समर्पण के कारण यह ऐतिहासिक परियोजना सफल हो सकी। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें