फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोरखी में डेंगू से महिला की मौत, 118 पर पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। सफीदों खंड के गांव मोरखी की एक महिला की शुक्रवार को डेंगू से मौत हो गई। महिला रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन थी। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सात नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसके साथ जिले में अब तक डेंगू से दो लोगों की मौत तथा 118 केस सामने आ चुके हैं।
मोरखी गांव निवासी 52 वर्षीय महिला और इनके परिवार के पांच लोग रोहतक पीजीआई में दाखिल थे। शुक्रवार को महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य उपचाराधीन हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विजेंद्र ढांडा का कहना है कि महिला की मौत डेंगू से हुई है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अहतियात के तौर पर मृतका के घर के आसपास विशेष फॉगिंग अभियान चलवाया जाएगा। इस से पहले नरवाना खंड के गांव दातासिंह वाला निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की पटियाला के एक निजी अस्पताल में मौत हो चुकी है। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 118 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बच्ची समेत सात लोग डेंगू पॉजिटिव
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली डेंगू रिपोर्ट में सात नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते जिले में डेंगू पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को जिन लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है, उनमें नरवाना निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, राम काॅलोनी जींद निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, इम्पलॉयज काॅलोनी निवासी 10 वर्षीय बच्ची, सुदकैन कलां निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, ढाकल निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति, जींद निवासी 15 वर्षीय युवक, न्यू कृष्णा काॅलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक शामिल हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि डेंगू व मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग कर्मी लगातार फीवर मास सर्वे कर रहे हैं। लोगों को लगातार मौसमी बीमारियों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जहां भी डेंगू के मामले मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार पीड़ितों की लगातार स्लाइड बना रही हैं। आमजन को चाहिए कि वो स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। वीरवार को छह लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
नरवाना व उझाना क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। नरवाना शहर में अब तक डेंगू के 57 मरीज मिल चुके हैं, जबकि उझाना खंड में 21 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। डेंगू के लगातार बढ़ते प्रकोप के चलते सीएमओ डा. गोपाल गोयल ने शुक्रवार को नरवाना के नागरिक अस्पताल व उझाना के सीएचसी सेंटर का दौरा कर डाॅक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की और उन्हें डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रमेश पांचाल, एसएमओ डा. देवेंद्र बिंदलिश व एसएमओ उझाना डा. संदीप ढांडा भी मौजूद रहे। सिविल सर्जन डा. गोपाल गोयल ने नागरिक अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड का निरीक्षण भी किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले और उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

शहर में 19 बीमार लोगों के लिए खून के सैंपल
शहर बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए और मच्छर जनित रोगों से होने वाली बीमारियों से निजात पाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शहर विभिन्न कालोनियों में घर-घर जाकर लोगों को इन बीमारियों से बचाने के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डेंगू मच्छरजनित से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी देते हुए लोगों को समय पर इलाज लेने की सलाह दी। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जहां इन बीमारियों से बचाव के लिए पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए, वहीं पर 19 बुखार पीड़ितों की जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए। अभियान में मुख्य रूप से स्वास्थ्य कर्मी मुकेश कुमारी, गुरनाम, दिनेश, मंजू रानी, रानी, संतोष, जगदीप, ओमप्रकाश, अमरजीत, राजरानी, सीता देवी, पूनम, दर्शना, अंजू, सुमन, राधा, उर्मिला, सविता, अशमीना, सोनिया, शीला, मुकेश, नीलम, सूरजमुखी, मुकेश कुमारी शामिल रहे।
फोटो कैप्शन
25जेएनडी37 : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक लेते सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें