फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज के लिए महिला को पीटा, देवर ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और देवर द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पांच ससुरालजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 24 मार्च 2023 को हिसार जिला के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके पति, ससुर, सास, देवर और एक रिश्तेदार ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जांच अधिकारी एचसी प्रीति ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच ससुरालजनों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें