फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया दुष्कर्म करने और 50 हजार रुपये चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी की महिला के साथ एक माह तक दुष्कर्म करने, दुकान से नकदी चुराने और मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ईंटल खुर्द गांव निवासी विजय और चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह शहर में दुकान चलाती है। उसे शादी का झांसा देकर दो अगस्त से ईंटल खुर्द गांव निवासी विजय रह रहा था। इस दौरान विजय ने उसके मकान में रखे 50 हजार रुपये, सोने के जेवरात चोरी कर लिए। विजय ने उसको गुमराह करके 12 सितंबर तक दुष्कर्म किया। जब उसने विजय से पैसे के बारे में पूछा तो उसने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके परिवार की चार महिलाएं भी उसके पास आईं और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वाली शांदी देवी, सुंदरी, बीमरती व बीरमति की बेटी थी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म, 50 हजार रुपये व जेवरात चोरी करने व मारपीट करने के आरोप में चार महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें