फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 अप्रैल को नारनौंद में उपमुख्यमंत्री की रैली का करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। खटकड़ टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत का शनिवार को आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सतबीर बरसोला ने की। महापंचायत में मय्यड़ टोल के प्रधान रणवीर मलिक व भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विकास सींसर, अनीश खटकड़, संदीप बड़ौदा, पंडित नारायण दत्त शर्मा, देवेंद्र डाहौला, राकेश ढिल्लों, अनीता, कविता गोयत, पूनम कंडेला, प्रियंका, हरिकेश काब्रछा, सरपंच कृष्ण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच अप्रैल को नारनौंद में होने वाली उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की रैली का विरोध किया जाएगा। इसके लिए नारनौंद के चारों तरफ के सड़क मार्ग पांच अप्रैल को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद किए जाएंगे। कोई शराती तत्व माहौल खराब नहीं कर दे, इसके लिए किसान नेताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह पांच अप्रैल को इन सड़क मार्गों पर जाने से बचें। इसके अलावा किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए खटकड़ टोल पर युवा किसान नेता अनीश खटकड़, संदीप बड़ौदा व राकेश डाहौला आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें