फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में मिलेगी वाई-फाई सुविधा

Sun, 09 Aug 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी बिल्डिंग में जल्द ही वाई-फाई नेटवर्क की सुविधा शुरू होगी। हरियाणा बोर्ड कॉरपोरेशन ने इसके लिए ओपन टेंडर जारी किया है। नेटवर्क स्थापना का काम 42 दिन में पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।
इस सुविधा से लाइब्रेरी में आने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्हें ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री, ई-बुक और शोध पत्रों तक आसान पहुंच मिलेगी। विभिन्न शैक्षणिक वेबसाइटों और जर्नलों का भी उपयोग कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट और वीडियो लेक्चर देखने में सुविधा होगी। पढ़ाई के दौरान किसी विषय पर अतिरिक्त जानकारी तुरंत इंटरनेट से खोजी जा सकेगी। शोधार्थी ऑनलाइन रिसर्च पेपर, ई-जर्नल और डिजिटल डेटाबेस का उपयोग कर पाएंगे। इससे उन्हें शोध सामग्री जुटाने में समय की बचत होगी।
विज्ञापन


डिजिटल अध्ययन केंद्र
वाई-फाई नेटवर्क से विद्यार्थी अपने लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल पर अध्ययन सामग्री डाउनलोड कर सकेंगे। वे लाइब्रेरी में बैठकर ऑनलाइन आवेदन, विश्वविद्यालय से संबंधित पोर्टल और शैक्षणिक कार्य भी पूरे कर पाएंगे। इससे लाइब्रेरी केवल किताबों तक सीमित न रहकर एक डिजिटल अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित होगी।
विज्ञापन

वर्जन
विश्वविद्यालय में डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ लाइब्रेरी में इंटरनेट सुविधा विद्यार्थियों की पढ़ाई और शोध कार्य को और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए काम किए जा रहे हैं, ताकि सुविधाओं के आधार पर सीआरएसयू को बेहतर बनाया जा सके।-प्रोफेसर रामपाल सैनी, कुलपति सीआरएसयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें