जींद। श्याम नगर में प्लाट में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। श्याम नगर निवासी प्रवीण ने एफआईआर में बताया कि कुछ दिन पहले प्लाट में गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसकी मां विनोद रानी की पड़ोसी सिकंदर और उसके परिजनों के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद सिकंदर, उसके भाई और मां रानी ने उसकी मां के साथ मारपीट की। इसमें उनको गंभीर चोटें आई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद