फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टिकट लेने के लिए कहा तो साथियों को बुलाकर चालक-परिचालक को पीटा

Thu, 30 May 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। परिवहन समिति की बस चालक व परिचालक के साथ टिकट नहीं लेने पर विवाद मेें मारपीट करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ईंटल खुर्द निवासी सौरभ ने बताया कि वह बरवाला से जींद रुट पर चलने वाली परिवहन समिति की बस का चालक है।
इस बस पर खरकपुनिया निवासी विजय परिचालक की नौकरी करता है। 27 मई को दोपहर के समय वह बरवाला से जींद के लिए बस में सवारियां लेकर चला था, लेकिन जब वह मिर्चपुर पहुंचे तो वहां से मिर्चपुर निवासी आशीष भी बस में चढ़ा तो परिचालक ने उसको टिकट लेने के लिए कहा। इस पर आशीष ने परिचालक के साथ झगड़ा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। जब वह बस में पुराने बस अड्डे पर पहुंचे तो वहां से छह-सात युवक बस में चढ़ गए। इनके हाथों में लोहे की रॉड, लोहे का कड़ा, पंच व डंडे थे। इनमें एक लड़का खरक पूनिया निवासी सुमित शर्मा भी था, जो पटियाला चौक स्थित आईटीआई में पढ़ाई करता है। उन्होंने चलती बस में विजय पर हथियारों से हमला कर दिया।
जब बस सरकारी अस्पताल के सामने पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया। इसमें वह बस को रोककर नीचे कु द गया और भागने लगा। इस दौरान गोहाना रोड पर बीच सड़क आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। राहगीरों के एकजुट होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फ रार हो गए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आशीष व सुमित शर्मा को नामजद कर सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें