28जेएनडी12 : दोपहर के समय सबसे व्यस्त गोहाना मार्ग सुनसान दिखाई देता। संवाद
जींद। पिछले चार दिन से चल रहा नौतपा लोगों को खूब तपा रहा है। मंगवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। बाइक से चलने वालों को लग रहा था कि आग की लपटों के पास से गुजर रहा हूं। इतनी तेज लू का असर सीधे शरीर पर हो रहा है। नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दोपहर के समय सड़क और बाजार सुनसान दिखाई देने लगे हैं। इससे पहले शायद ही इतना अधिक तापमान गया हो। बुधवार को तापमान 47 डिग्री को पार कर सकता है। अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को शाम 4 बजे भी तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया।
नौतपा का मंगलवार को चौथा रहा। ऐसा लग रहा है कि नौतपा के बाद भी गर्मी कम नहीं होगी। सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री को पार कर रहा है। दोपहर 2 बजे तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को चार बजे तापमान 46 डिग्री रहा। उसके बाद एक डिग्री कम हुआ। इतनी अधिक गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दोपहर को बाहर निकलने से अब लोग कतराने लगे हैं। दोपहर के समय पैदल या बाइक पर चलते समय ऐसा महसूस हो रहा है कि आग की लपटों के बीच से गुजर रहे हों। तेज धूप तथा गर्म हवा त्वचा को झुलसा रही है।
दिनभर तापमान का चढ़ना
सुबह आठ बजे 39 डिग्री
सुबह दस बजे 40 डिग्री
सुबह 11 बजे 42 डिग्री
दोपहर 12 बजे 45 डिग्री
दोपहर 1 बजे 46.5 डिग्री
दोपहर 3 बजे 46.5 डिग्री
शाम 4 बजे 46 डिग्री
शाम पांच बजे 46 डिग्री
शाम 6 बजे 45 डिग्री
शाम 7 बजे 43 डिग्री
सुनसान नजर आ रहे बाजार
इतनी तेज गर्मी के कारण बाजार भी सुनसान नजर आने लगे हैं। पूरा दिन दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं। सुबह 11 बजे से पहले ही कुछ ग्राहक आ जाते हैं। उसके बाद शाम को 5 बजे के बाद इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखाई देते हैं। दिनभर तेज गर्मी के कारण दुकानदार खाली बैठे रहते हैं।
अस्पताल में बढ़ रहे मरीज
नागरिक में गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में औसतन 1300 के आसपास ओपीडी होती है। मंगलवार को भी लगभग 400 लोगों को बुखार, दस्त व उल्टी की शिकायत मिली। इनमें से कुछ लोगों को अस्पताल में दाखिल भी करना पड़ा। इस समय उल्टी व दस्त का असर नौजवानों पर भी पड़ रहा है। अधिक गमी के कारण चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वह अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करें। बाजार से कुछ भी नहीं खाएं। इसके अलावा अपने सिर को ढककर रखें।
दो दिन और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय जो धूप निकल रही है वह किसी आग से कम नहीं है, इसलिए लोगों को खुद को बचाकर रखना चाहिए। इसके अलावा अपने पशुओं व फसलों का भी ध्यान रखना चाहिए। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी।
28जेएनडी12 : दोपहर के समय सबसे व्यस्त गोहाना मार्ग सुनसान दिखाई देता। संवाद
28जेएनडी12 : दोपहर के समय सबसे व्यस्त गोहाना मार्ग सुनसान दिखाई देता। संवाद