फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जागृति साइकिल यात्रा का जींद में पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज में यात्रा का स्वागत करती जींद पुलिस की महिला टीम। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। प्रदेश में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई पुलिस की जागृति साइकिल यात्रा मंगलवार को दोपहर बाद जींद पहुंची। यहां राजकीय महिला कॉलेज में इस यात्रा में शामिल महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व इंस्पेक्टर माया कर रही थीं। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक गीता, उपनिरीक्षक प्रेम कुमारी, चौकी इंचार्ज एएसआई मोनिका देवी, पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने कॉलेज स्टाफ के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा यात्रा का आधारशिला पब्लिक स्कूल, आर्य पब्लिक स्कूल, हिंदू कन्या महाविद्यालय में भी स्वागत हुआ है। इन सभी संस्थाओं की छात्राओं ने भी इस यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा को 15 नवंबर को पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इंस्पेक्टर माया ने कहा कि सभी महिलाओं को दुर्गा शक्ति मोबाइल एप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, आपातकालीन 112, बाल सहायता 1098, सीडब्लूसी की महत्ता और साथ ही प्रत्येक जिले में महिला पुलिस थानों के बारे में भी अवगत करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें