23जेएनडी22-हैबतपुर गांव में पहुंची हिंदू कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएं। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट की तरफ से शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्य थीम पर्यावरण संरक्षण रहा। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर और एनएसएस प्रभारी डॉ. अंशु ने की। वर्तमान में बढ़ते वायु प्रदूषण की भयंकर समस्या को देखते हुए एनएसएस यूनिट के माध्यम से स्वयंसेविकाओंं ने गोद लिए गांव हैबतपुर में स्वच्छता रैली निकाली।
उन्होंने ग्रामीणों को वायु प्रदूषण की समस्या से अवगत करवाया और पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक पेड़ लगाने के लिए अपील की। इस दौरान ग्राम सचिवालय में सरपंच ऋषिपाल और अन्य सदस्यों ने पौधरोपण किया। स्वयंसेविकाओंं ने वायु प्रदूषण के कारण और बचाव संबंधित पोस्टर गांव में लगाए, ताकि ज्यादा संख्या में लोग पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से समझे। एनएसएस प्रभारी डॉ. अंशु ने ग्रामीण महिलाओं से आपसी संवाद भी किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओंं को पर्यावरण को बचाने के कई तरीकों पर चर्चा की गई और ग्रामीणों को भी प्रेरित करने की अपील की।