23जेएनडी17: विजेता बच्चों के साथ प्राचार्या व कालेज स्टाफ। संवाद
सफीदों। जिलास्तरीय ओपन यूथ फेस्टिवल में राजकीय कॉलेज सफीदों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल किए। छात्रों ने ग्रुप डांस (हरियाणवी) में प्रथम, ग्रुप सांग (हरियाणवी) में प्रथम, हरियाणवी डांस (मेल सोलो) में प्रथम और हरियाणवी सोलो सॉन्ग (मेल) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा, डॉ. अंजू रानी शर्मा, बलविंद्र सिंह, मनीता, डाॅ. शील, डॉ. सुनील, ज्योति कंवल, डाॅ. मंजीत, डॉ. अनिल, भावना, सरबजीत, निशा, डॉ. रूचि भारद्वाज, मंजू, अमित व शुभम मौजूद रहे। संवाद