फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विशाल गोयल बने अग्रवाल समाज नरवाना इकाई अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने मंगलवार को नरवाना इकाई का भी गठन किया है। इसी कड़ी में विशाल गोयल को एक बार फिर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विशाल गोयल पिछले कई साल से नरवाना इकाई के अध्यक्ष बनते आ रहे है। इसके साथ-साथ अनिल गुप्ता को संयोजक और युवा व्यापारी नेता अमनदीप गर्ग को महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि नरवाना इकाई पिछले कई साल से समाज सेवा के बेहतरीन कार्य कर रही है। इन्हीं कार्यों को देखते हुए इस इकाई को दोबारा फिर जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये नियुक्तियां समाज में संगठनात्मक मजबूती और सेवा कार्यों को और अधिक गतिशील बनाएंगी। नरवाना इकाई के अध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि वे संयोजक व महासचिव की सहमति से एक सप्ताह के भीतर अपनी पूर्ण कार्यकारिणी गठित करें और समाज हित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें