फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार ही नहीं पूरे समाज की नींव होती हैं बेटियां : मीनाक्षी

विज्ञापन
08जेएनडी23-रजाना कलां में ग्रामीणों को बेटी के प्रति जागरूक करते हुए ग्रामीण और विभाग अधिकारी।
विज्ञापन
जींद। गिरते हुए लिंगानुपात और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को रजाना कलां गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सरपंच पूनम देवी ने की।
विज्ञापन


इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मीनाक्षी बूरा ने कहा कि बेटी एक परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की नींव होती है। हमें बेटियों को बेटों से कम नहीं आंकना चाहिए। आज के समय बेटी किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि बेटी के जन्म को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए। सरकार ने भी हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं। जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, लाडली बीमा योजना ताकि एक बेटी परिवार पर बोझ न हो। लिंग की जांच एक कानून अपराध है। इसे हमें रोकना चाहिए। उन्होंने बेटी के नाम से सरपंच पूनम देवी के हाथों पौधरोपण करवाया। इस अवस पर अनीता जामनी, आंगनबाड़ी वर्कर पुष्पा, ललिता, मनीष, सोनिया, सीमा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें