गांव फरैण कल में बुधवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही एक युवक को नामजद किया है। सदर थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि वीरवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव फरैन कलां गांव में खानपुर रोड पर पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश निवासी फरैण कलां के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या गांव के ही प्रवीण ने की है।
मनोज ने बताया कि प्रवीण बुधवार शाम उनके घर आया था और कह रहा था कि उसका मुकेश के साथ झगड़ा हो गया और उसने उसको मार दिया है। इसके बाद परिजनों ने मुकेश की तलाश की लेकिन पूरी रात तलाश करने पर वह नहीं मिला। वीरवार सुबह मुकेश का शव खानपुर रोड के पास झाड़ियों में मिला। शव पर चोट के कई निशान थे।