फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना के तहत आए आवेदनों का जल्द करें सत्यापन : डीसी

Wed, 13 Mar 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने निर्देश दिया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा एवं डॉ. बीआर आंबेडकर जीर्णोद्धार आवास योजना के तहत सत्यापन का कार्य समय पर पूरा करें, ताकि आवेदकों को समय पर योजना का लाभ दिया जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मेरी फसल मेरा ब्यूरो और डॉ. बीआर आंबेडकर नवीनीकरण आवास योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दोनों योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को मेरी फसल, मेरा ब्यूरो पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करें। पंजीकृत किसानों को ही सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। वहीं आपदा की स्थिति में मुआवजा लेने के लिए भी पंजीकरण जरूरी है। उन्होंने फसल सत्यापन के कार्य को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही गिरदावरी का कार्य भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बीआर आंबेडकर जीर्णोद्धार आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ आवेदकों का सत्यापन जल्द पूरा करें। इस अवसर पर एडीसी हरीश वशिष्ठ, एसडीएम नरवाना अनिल कुमार दून, एसडीएम सफीदों मनीष कुमार फोगाट, सभी तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें