जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को सूरज पोर्टल लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री देशभर के अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम और पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के माध्यम से ऋण प्राप्त करने वालों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का सीआरएसयू में शाम 4 बजे प्रसारण दिखाया जाएगा। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लाइव कार्यक्रम के बारे में बताया कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री नए ऋणधारक नमस्ते योजना एवं लक्ष्य समूहों, अनुसूचित जाति के अन्य लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इनमें देशभर के 510 जिलों के लाभार्थी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नमस्ते योजना का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना है। संवाद