फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय रहते कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो 24 अगस्त को दिया जाएगा एक दिन का धरना : गिल

विज्ञापन
बैठक में मौजूद हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक बुधवार को रोडवेज मंदिर परिसर में हुई। बैठक में यूनियन प्रधान आजाद गिल ने कहा कि वर्तमान महाप्रबंधक महोदय द्वारा कर्मचारियों की मांगों का समाधान 15 अगस्त से पहले कर दिए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक मांगों का समाधान नहीं किया गया। महाप्रबंधक ने एक ही यूनियन के पदाधिकारियों को ब्रांचों में बैठा रखा है। जो बीमार कर्मचारी हैं उन्हें रूटों पर भेजा जा रहा है। इसके अलावा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक द्वारा अपने चहेतों को मार्ग पर नहीं भेजा जा रहा है। कार्य शाखा, बुकिंग ब्रांच व यातायात शाखा में लंबे समय से बैठे कर्मचारियों को बदला नहीं जा रहा है। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि यदि महाप्रबंधक द्वारा लंबे समय से बैठे कर्मचारियों को मार्ग पर नहीं भेजा गया और कर्मचारियों की मांगों को ज्वाइंट एक्शन कमेटी को बुलाकर समाधान नहीं किया गया तो 24 अगस्त को एक दिन का धरना दिया जाएगा और धरना स्थल पर ही आगे की रणनीति तैयार कर आगे की आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
इसकी सारी जिम्मेदारी महाप्रबंधक व जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सुरेंद्र, सज्जन, सुशील, सुदर्शन लाठर, श्रीभगवान लाठर, कर्मबीर रंगा, अनिल, संदीप, अनिल, संजय नैन, राजेश, सुरेंद्र, नरेंद्र, विजय, अनिल, अमरजीत, संजय, नरेश, फू ल कुमार, कुलदीप व जयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें