फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी का स्वागत करते समाज के लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने आह्वान किया कि भाईचारे से समाज का विकास संभव है। महर्षि वाल्मीकि ने जो रास्ता दिखाया, उस पर चल कर ही देश व समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को रामराये गेट पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ हवन-पूजन से किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि संत महात्मा किसी एक धर्म या जाति अथवा समाज के नहीं होकर संपूर्ण समाज को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। संस्कृत के मर्मज्ञ आदिकवि एवं रचनाकार महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर मानव सभ्यता को महाग्रंथ रामायण भेंट किया था। हमें संत महात्माओं के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें