31जेएनडी43: नागरिक अस्पताल में विलाप करते हुए परिजन। संवाद
सफीदों। सफीदों क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों युवक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।
खातला गांव निवासी मोनू (30) दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार को वह अपने काम से देर रात तक घर पर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह किसी ने परिजनों को बताया कि उसका शव गांव बडौद के पास पड़ा हुआ है और उसे कोई अज्ञात व्हीकल टक्कर मार गया है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाक्स
कारखाना गांव निवासी सुनील (43) हर रोज की भांति मजदूरी करने के लिए सफीदों आया था और वह सफीदों के नहर पूल पर मजदूरों के फट्टे पर बैठा हुआ था। दोपहर को करीब 12 बजे किसी के बुलावे पर वह पाजू कलां गांव में माल अनलोड करने के लिए जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात व्हीकल ने उसको टक्कर दे मारी और सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीर उसे उठाकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही थी।
31जेएनडी43: नागरिक अस्पताल में विलाप करते हुए परिजन। संवाद