फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ढाबे पर शराब पीकर झगड़ा कर रहे दो युवक पकड़े

Wed, 20 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मोरखी गांव में ताज होटल के नाम से चल रहे ढाबे में शराब पीने के दौरान झगड़ा कर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांगोली निवासी कप्तान तथा राजेंद्र के रूप में हुई है। ढाबा संचालक मोरखी गांव निवासी राकेश के खिलाफ अवैध रूप से अहाता चलाकर शराब पिलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लुदाना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम मोरखी गांव की तरफ गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान एएसआई राजबीर को सूचना मिली कि ताज होटल के नाम से चल रहे ढाबे पर बिना परमिट व लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाई जा रहा है। वहां पर कुछ युवक लड़ाई-झगड़ा करने के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। इससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम मोखरी-पिल्लूखेड़ा रोड पर बने ताज होटल के नाम पर चल रहे ढाबे पर पहुंची तो अंदर दो लड़के शराब पी रहे थे और आपस में झगड़ा कर एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछने पर उन्होंने अपना नाम गांगोली निवासी कप्तान तथा राजेंद्र बताया। ढाबा संचालक राकेश के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें