फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। करसिंधु गांव के पास वीरवार रात को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव छात्तर निवासी चिराग (20) अपने चचेरे भाई रोबिन (19) के साथ गांव छात्तर से उचाना जा रहा था। गांव करसिंधु के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए उचाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसेे की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। उचाना थाना पुलिस ने चिराग के पिता कृष्ण की शिकायत पर फरार अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें