फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव के लिए जींद डिपो से चलेंगी दो विशेष बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में खड़ी बस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र में मनाए जा रहे राज्य स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए जींद रोडवेज प्रबंधन की तरफ से विशेष बसों का परिचालन किया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से इसके लिए दो बसें रिजर्व रखी गई हैं। 15 दिसंबर तक इन बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव में जाने वाले यात्रियों के लिए 50 फीसदी किराया निर्धारित किया गया है। हालांकि जिन यात्रियों को पहले ही किराये में 50 फीसदी की छूट मिल रही है, उन्हें यह सुविधा नहीं दी जाएगी। यह बसें गीता महोत्सव के समापन तक चलेंगी। जिसको लेकर परिवहन निदेशालय की तरफ से डिपो महाप्रबंधकों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
ये रहेगा बसों के संचालन का समय
गीता जयंती महोत्सव के लिए जींद से 15 दिसंबर तक प्रतिदिन दो स्पेशल बसों का परिचालन किया जाएगा। इनमें एक बस सुबह छह बजे तथा दूसरी बस सुबह आठ बजे जींद बस स्टैंड से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। वहीं गीता महोत्सव स्थल से ये बसें शाम चार और पांच बजे वापस डिपो के लिए रवाना होंगी। निदेशालय की तरफ से बसों पर किराये में 50 फीसदी छूट और गीता महोत्सव का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जींद डिपो के जीएम गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि निदेशालय की तरफ से गीता जयंती महोत्सव के लिए स्पेशल बसों का परिचालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। गीता जयंती महोत्सव के लिए 15 दिसंबर तक प्रतिदिन दो स्पेशल बसों का परिचालन किया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव में जाने वाले यात्रियों के लिए 50 फीसदी किराया निर्धारित किया गया है। हालांकि जिन यात्रियों को पहले ही किराये में 50 फीसदी की छूट मिल रही है, उन्हें यह सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें