फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 42 किलो चूरापोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी16-पुलिस गिरफ्त में चूरापोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। जीआरपी ने नरवाना जंक्शन पर 42 किग्रा चूरापोस्त के साथ मध्यप्रदेश के जिला रायसेन के गांव रामगढ़ा निवासी रितेश और सुनील को काबू किया है। आरोपियों ने बताया कि वह नशीला पदार्थ मध्यप्रदेश से लाकर नरवाना में सप्लाई करता है। चूरापोस्त की कीमत करीब पौने दो लाख आंकी गई है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जीआरपी रविवार शाम को जीआरपी प्लेटफार्म पर तैनात थी। इस दौरान निर्माणाधीन प्याऊ के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर उनके पास दो बैग मिले। उनकी तलाशी ली तो उसमें से 42 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने चूरापोस्त कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मध्यप्रदेश रवाना
जीआरपी ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अब आरोपियों को साथ लेकर प्रभारी चरण सिंह और चौकी इंचार्ज मनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई है जहां से नशीला पदार्थ लाया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने जंक्शन नरवाना से दो युवकों को 42 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की अन्य जानकारी के लिए आरोपियों को मध्यप्रदेश ले जाया जाएगा।-चरण सिंह, प्रभारी, जीआरपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें