13जेएनडी29-नगूरां बैंक शाखा में वित्तीय सहायता प्रदान करते विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री। सं
अलेवा। सेंट्रल कॉओपरेटिव बैंक लिमिटेड जींद की तरफ से सोमवार को नगूरां गांव में नवनिर्मित बैंक शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
इस दौरान नगूरां, पेगां व अलेवा शाखाओं की ओर से संयुक्त रूप से 200 संयुक्त देयता समूह व 60 स्वयं सहायता समूहों की कुल 900 महिलाओं को स्वावलंबी भारत अभियान के तहत पांच करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और स्वावलंबी बन रहा है। भारत एक आत्म निर्भर देश बन रहा है। इसलिए स्वदेशी वस्तुएं खरीदो और स्वदेशी खाओ और पहनो। महिलाओं के लिए देशभर में स्वयं सहायता समूह चलाए जा रहे हैं।
महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रही है। देश की रीढ़ की हड्डी बनकर काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए बैंक से निरंतर जुड़कर आगे बढ़ने और स्वावलंबी बनने का आहन किया।
इस अवसर पर दी हरियाणा राज्य सहकारी पैक्स बैंक लिमिटेड के निदेशक बलवान पूनिया, प्रांत संगठक कुलदीप, प्रांत युवा आयाम प्रमुख अजय राणा समेत अन्य मौजूद रहे।