फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और मिले डेंगू के मामले

विज्ञापन
उचाना में फॉगिंग करते नगर पालिका कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय करनाल से जिले के दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें एक व्यक्ति बागड़ू खुर्द का तथा एक धर्मगढ़ गांव का रहने वाला है। बुधवार को नागरिक अस्पताल में किसी भी मरीज की जांच नहीं हुई।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि जिले में अब तक 199 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। जींद शहर में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार फॉङ्क्षगग करवा रहा है। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में 90 सैंपलों की जांच एक बार की जाती है। बुधवार को इन सैंपलों की संख्या 90 नहीं हुई। इसके अलावा डेंगू की जांच के लिए सैंपल को 24 घंटे तक रखा जाता है ताकि उसकी रिपोर्ट स्टीक आ सके। वीरवार को 90 सैंपलों की जांच की जाएगी। नागरिक अस्पताल में फिलहाल नौ डेंगू पॉजिटिव लोग दाखिल हैं। जिले में अब तक चिकनगुनिया का एक ही मामला सामने आया है। लोगों को अपने पूरे शरीर को ढककर रखना चाहिए। दिन व रात के समय पूरी बाजू के कपड़े तथा पैरों में जुराब पहननी चाहिए। इसके बाद ही डेंगू को कम किया जा सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शहर की कॉलोनियों व गांवों में घर-घर जाकर बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल लेकर उनको जांच के लिए नागरिक अस्पताल में भेज रही हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें लोगों के घरों की भी जांच कर रही हैं तथा जहां-जहां डेंगू का लारवा मिलता है, उसे नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें