फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए दो नाबालिग, बुरी तरह झुलसे; चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर किया

Sat, 15 Jun 2024 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दोनों युवक मकान की तीसरी मंजिल पर प्लंबर का कार्य कर रहे थे और अपने मामा के काम में हाथ बंटा रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र के मकान के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन की चपेट में दोनों आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के अपोलो रोड पर एक मकान पर प्लंबर का काम कर रहे दो नाबालिग युवक घर के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख पीजीआई आईएमएस रोहतक रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

गांव अहिरका का निवासी यश (16) और राज नगर निवासी विकास अपने मामा के घर अपोलो रोड पर आए हुए थे। दोनों मकान की तीसरी मंजिल पर प्लंबर का कार्य कर रहे थे और अपने मामा के काम में हाथ बंटा रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र के मकान के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन की चपेट में दोनों आ गए। जिससे करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए।  घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख पीजीआइएमएस रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

नागरिक अस्पताल  के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि उपचार के लिए दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया था। दोनों की हालत गंभीर थी। जिस पर दोनों को पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें