फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद

विज्ञापन
10जेएनडी18-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तोल के साथ काबू किया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने युवक को काबू कर दो अवैध पिस्तोल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक की पहचान बैंड मार्केट निवासी सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ के एचसी सुरेंद्र ने बताया कि नौ जनवरी को पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए मीट मार्केट के पास मौजूद थी। इस दौरान एक युवक पुलिया की तरफ से मीट मार्केट की तरफ आ रहा था, जो पुलिस की गाड़ी देखकर वापस जाने लगा। पुलिस ने युवक को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान बैंड मार्केट निवासी सुनील उर्फ सोनू बताई। युवक की तलाशी ली तो उसके पास से दो पिस्तौल देशी बोर बरामद हुई। दोनों पिस्तौल की मैगजीन निकालकर चेक किया तो उसमें दो कारतूस मिले। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें