जींद। जिले में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। धुंध में पुलिस सुस्त दिखाई दे रही है वहीं चोर चुस्त हैं। शहर में पिछले 12 दिनों में चोरों ने पांच जगह मकान और दुकानों के ताले तोड़े गए हैं। इसके अलावा नए बस अड्डे के पास गली में महिला का पर्स छीना गया है। इन सभी में से मात्र एक मामले में ही पुलिस ने चोर को काबू किया है, जबकि अन्य मामलों में चोर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
शुक्रवार रात को चोर ने रोहतक रोड पर एक किराना की दुकान का शटर उखाड़कर साढ़े चार लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। यह चोरी की वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वारदात का दुकानदार नरेंद्र गर्ग को सुबह छह बजे पता चला जब वह दुकान पर पहुंचा। उसने मामले की तुरंत सूचना डायल 112 पर दी, लेकिन पुलिसकर्मियों का पहुंचने की बजाय रोहतक रोड पुलिस चौकी में शिकायत देने का सुझाव मिला। इसके बाद फिर करीब साढ़े सात बजे दुकानदार शिकायत लेकर रोहतक रोड पुलिस चौकी पहुंचे, वहां पर पुलिसकर्मियों ने 11-12 बजे दुकान पर आने को कहा। इसके बाद दुकानदारों ने पुलिस चौकी में दायं-बायं से फोन करवाए, उसके बाद पुलिसकर्मी नौ बजे दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने आरोप लगाया कि चोर दुकान से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी, दो सिगरेट के डिब्बे, तीन-चार चांदी के सिक्के चोरी कर ले गया।
बॉक्स
स्कूल से म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य सामान चोरी
30 नवंबर को शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल से चोर म्यूजिक सिस्टम समेत पीतल के बड़े पतीले का ढक्कन, तीन पुराने पंखे, एक कस्सी, एक छोटा सिलिंडर, पानी का कैंपर, लगभग 60 किलो गेहूं, एक किलो का बाट, अग्निशमन सिलिंडर चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक चोरी हुआ सामान बरामद नहीं किया है।
बॉक्स
गोहाना रोड पर जरनल स्टोर से सामान समेत चुराई 8500 की नकदी
तीन जनवरी को गोहाना रोड पर जरनल स्टोर की दुकान से चोर 8500 रुपये की नकदी समेत एलईडी, वाईफाई, डीवीआर चोरी कर ले गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया था।
बॉक्स
रेलवे रोड पर दो दुकानों से चुराए 45 हजार रुपये
चार जनवरी की रात को चोरों ने रेलवे रोड पर दो दुकानों में सेंध लगाकर 20 हजार रुपये की नकदी और लगभग 35 हजार रुपये के काजू, बादाम और अखरोट चोरी हुए मिले थे। वहीं, दूसरे दुकानदार राजेश ने अपनी दुकान खोल कर देखा तो गल्ले से 25-30 हजार रुपये और अन्य सामान भी चोरी मिला था।
बॉक्स
मकान का ताला तोडक़र 11 हजार और जेवरात चुराए
शर्मा नगर में एक मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 11 हजार रुपये, दो चांदी के सिक्के और छह ग्राम के सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बॉक्स
गली में बाइक सवारों ने महिला से छीना पर्स
शहर के सेक्टर-13 में बाइक सवार तीन युवकों ने घर जा रही महिला का पर्स छीन लिया था। उसके बाद वह उसे धक्का देकर भाग गए थे। पर्स में दो हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, लंच बॉक्स और मोबाइल फोन था। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वर्जन
शहर में रात को राइडर और पीसीआर को गश्त बढ़ाने के निर्देश हैं। वहीं, संदिग्ध पर नजर रखी जा रही हैं। रात के समय चोरी की वारदात रोकने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।
-अमित खर्ब, पुलिस प्रवक्ता, जींद
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द