दो दिन राहत के बाद शनिवार को फिर से कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। इससे पहले 21 जुलाई को एक मामला सामने आया था। 22 व 23 जुलाई को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। वहीं शनिवार को कोरोना को मात देकर एक मरीज ठीक हुआ है। इस समय जिले में दो एक्टिव केस बचे हैं।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 685 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले के 21190 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20652 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 536 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय दो एक्टिव मामले बचे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 514 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 287981 लोगों के सैंपल ले चुका है।