फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय मेगा योग शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीएवी पब्लिक स्कूल में हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग, आर्य युवा समाज, पतंजलि योग संस्थान द्वारा दो दिवसीय मेगा योग शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर का संचालन हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने किया।
विज्ञापन

शिविर का समापन समारोह में विधायक कृष्ण मिढ़ा ने शिरकत कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग का डंका बजाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का भी धन्यवाद किया जिन्होंने प्रदेश में सबसे पहले योग आयोग संस्था का गठन कर योग को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से हम सुख और शांति प्राप्त कर सकते हैं। योग से हमारा शरीर स्वस्थ बनता है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। जब दिमाग स्वस्थ होगा तो हमारे काम भी स्वस्थ होंगे। जिसके परिणाम स्वरूप हमारा समाज और देश भी स्वस्थ बनेगा और सब निरोग बनकर के शक्तिशाली होंगे तथा देश की सेवा करने में सक्षम होंगे। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि वह समय निकाल कर खुद लोगों को योग करवा रहे हैं और उन्होंने लोगों से अपने जीवन में योग के लिए समय निकालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें