फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना की कई कालोनियों में दूषित पानी को लेकर लोगों ने किया चार घंटे तक रेलवे रोड को जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। नरवाना की कई कालोनियों में कुछ दिनों से पेयजल सप्लाई में दूषित पानी आने से लोगों की लगातार परेशानी बढ़ रही है। शिकायतों के बाद भी समाधान न होने से गुस्साए लोगों ने सुबह 10 बजे रेलवे रोड जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने। बाद में जेई ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद चार घंटे बाद जाम खोला।
सुबह 10 बजे जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी और लोगों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन लोग प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा जेई कुशल बैनीवाल को मौके पर बुला लिया गया था, लेकिन जेई से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण वह सडक़ पर ही धरना देकर बैठ गए। इसके बाद लोगों ने दोपहर सवा 2 बजे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश जैन, ओमपति, दीपक, साहिल, श्यामलाल का कहना था कि सुभाष चंद्र चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक की कई गलियों में पिछले कई दिनों से दूषित पानी आ रहा है। उन्होंने बताया कि गंदा पानी पीने के कारण कई तरह की बीमारियां होती हैं। उन्होंने बताया कि गंदा पानी आने की शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी समाधान नहीं निकला। उन्होंने बताया कि आदर्श नगर में विभाग द्वारा गड्डा खोदकर सप्लाई में आ रहे दूषित पानी आने की जांच तो की लेकिन कोई समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब जेई से बात की जाती है, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। उगर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए कैंपर मंगवाने पड़ते हैं, जिससे लोगों को आर्थिक हानि होती है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अगर दो दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह दोबारा से रास्ता जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
फोटो कैप्शन
13जेएनडी29: रास्ता रोककर पेयजल की मांग करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें