फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को टीबी से मुक्त करने के लिए 35 सीएचओ को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
सीएचओ को प्रशिक्षण देते डॉ. संदीप लोहान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात 35 सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) को सोमवार को नागरिक अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में टीबी के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप लोहान ने प्रशिक्षण दिया। डॉ. संदीप ने हर सीएचओ से गांव-गांव जाकर हर व्यक्ति को जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि 2025 तक जिले को पूरी तरह से टीबी से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश को टीबीमुक्त करने के लिए हर स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ की नियुक्ति की गई है। जिले में फिलहाल 35 सीएचओ है। यह सीएचओ घर-घर जाकर लोगों को टीबी के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा टीबी मरीजों को दवाई उपलब्ध करवाने, संभावित मरीज की जांच करवाने तथा समय-समय पर उनको स्वास्थ्य सलाह देने का काम करेंगे। इन सीएचओ का मुख्य कार्य टीबी से जिले को मुक्त करने का होगा। जिले में फिलहाल 1121 टीबी के मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। राज्य सरकार द्वारा टीबी मरीज को 500 रुपये प्रति महीना आर्थिक सहायता भी दी जाती है। जिले में 1121 से अधिक मरीज नहीं बढ़ें तथा इन मरीजों को ठीक किया जा सके, इसके लिए विभिन्न प्रकार के तरीके, लोगों से संपर्क तथा उनको दी जाने वाली दवाई आदि के बारे में इन सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप लोहान ने कहा कि जब तक हम टीबी फैलने से नहीं रोकेंगे, तब तक हम इस पर काबू नहीं पा सकते। टीबी मुख्य रूप से कई दिनों की खांसी के बाद होती है। इसलिए खांसी होने पर उसका समय पर उपचार करवाना जरूरी है।
स्वास्थ्य विभाग जिले को टीबी मुक्त करने के लिए कार्य कर रहा है। समय-समय पर ट्रेनिंग शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि हर व्यक्ति जागरूक हो सके। लोगों को खुद भी सावधानी बरतनी होंगी। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें