फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेतरतीब खड़े वाहनों से ट्रैफिक सिस्टम फेल

Sat, 11 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी24 :बाजार में बीच रस्ते में खड़े दोपहिया वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। त्योहारों की रौनक के बीच शहर की सड़कों पर शनिवार को जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बाजारों में भीड़ के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बाजार में जहां पर पार्किंग की लिए जगह बनी हुई है। लोग वहां की बजाय कहीं भी वाहन खड़े कर देते है।
विज्ञापन

शहर के शिव चौक, एसडी स्कूल, तांगा चौक, आशरी गेट, सिटी थाना पर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। कई लोग तो दोपहिया वाहन को बाजार में बीच रास्ते में लगाकर चले जाते हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। इसके बावजूद भी वाहन बीच बाजार में खड़े रहते हैं। त्योहार के चलते पार्किंग भरी रहती है और लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े करके बाजार में चले जाते हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

वाहनों ने बढ़ाई मुसीबत
ग्राहकों का कहना है कि बाजार में वाहनों के हॉर्न की आवाज से सिर में दर्द हो जाता है क्योंकि लोग दोपहिया वाहनों को बाजार में अंदर तक ले आते है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था तो ठप होती ही है साथ में जाम लग जाता है। जाम की वजह से लोगों को दूसरे रास्तों या फिर गलियों से जाना पड़ता है।
पार्किंग का नहीं हो रहा प्रयोग
दोपहिया या चारपहिया वाहनों के बीच बाजार में खड़े रहने से पैदल चलने वाले लोगों को जगह नहीं मिलती। कई बार तो महिलाएं और बच्चे तो भीड़ की वजह से गिर जाते है। बाजार में जहां पर पार्किंग की लिए जगह बनी हुई है। लोग वहां की बजाय कहीं भी वाहन खड़े कर देते है।
वर्जन
शहर में यातायात के सुधार के लिए काम किया जा रहा है। बाजार में भीड़ न हो इसके लिए बैरिकेडिंग करवाई गई है। दीवाली के नजदीक बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर ऑटो व अन्य वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।-शमशेर सिंह, यातायात थाना प्रभारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें