फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाल महोत्सव में 75 विद्यालयों के 536 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 11 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी28 : कार्यक्रम में स्केचिंग करते विद्या​​र्थी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। बाल भवन में शनिवार को जिलास्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता में 75 विद्यालयों के 536 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ग्रुप दो से इंडस स्कूल की कशिश ने प्रथम, आधारशिला स्कूल की शौर्य ने द्वितीय, जीडी गोएंका स्कूल के घनाक्ष ने तृतीय और इंडस स्कूल की ऋद्धिमा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्रुप 3 के आधारशिला पब्लिक स्कूल की एंजेल ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय, इंडस पब्लिक स्कूल की अवनी ने तृतीय और जीडी गोएंका पब्लिक स्कूल के नक्श और इंडस पब्लिक स्कूल की लवन्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
वहीं, ग्रुप चार मे इंडस पब्लिक स्कूल के रेशांत ने प्रथम, युग ने द्वितीय, आधारशिला पब्लिक स्कूल के आर्यन ने तृतीय और डीएन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पिंकी तथा आधारशिला पब्लिक स्कूल की तृप्ति ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

वही स्केचिंग प्रतियोगिता में ग्रुप चार मे इंडस पब्लिक स्कूल के रेशांत ने प्रथम, महिमा ने द्वितीय, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुक़िम ने तृतीय और न्यू प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डाहोला के अंशुल रोहिल्ला ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी प्रतियोगिता के ग्रुप तीन में इंडस पब्लिक स्कूल के मोहित सोनी ने प्रथम, जीडी गोएंका पब्लिक स्कूल के नक्श ने द्वितीय, नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समर खरब ने तृतीय और इंडस पब्लिक स्कूल की अवनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
ग्रुप दो मे नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नैतिक ने प्रथम, इंडस पब्लिक स्कूल की कश्वी दलाल ने द्वितीय, आधारशीला पब्लिक स्कूल के अर्नव ने तृतीय और इंडस पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी, मलकीत सिंह चहल ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु नामांकित किया जाएगा और जिला स्तर पर सभी विजेताओं को जिलास्तरीय बाल दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर रणवीर कौशल, संदीप शर्मा, सुरेन्द्र धवन, डॉ. हिमांशु गर्ग, सीमा सहारण, प्रीति श्योराण, डॉ. चंचल, आरती सैनी, विशाल रेढू एवं डॉ. भावना रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी, मलकीत सिंह चहल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें