फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टोहाना-नरवाना मार्ग का नाम बदलकर श्री गुरु तेग बहादुर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। हरियाणा सरकार ने टोहाना-नरवाना मुख्य मार्ग का नाम बदलकर श्री गुरु तेग बहादुर जी मार्ग कर दिया है। यह निर्णय 14 नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद आधिकारिक रूप से लागू हो गया है।
मंजूरी मिलते ही पीडब्ल्यूडी बी एंड आर विभाग को औपचारिक पत्र प्राप्त हुआ जिसके बाद विभाग द्वारा मार्ग का नया नाम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी बी एंड आर नरवाना के एक्सईएन राजकुमार नैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति के उपरांत विभाग ने बिना किसी देरी के मार्ग का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर नए साइनबोर्ड लगाए जा चुके हैं। अगले चरण में दस्तावेजी रिकॉर्ड, राजपत्र और अन्य सरकारी अभिलेखों में भी नाम परिवर्तन अपडेट किया जाएगा।
स्थानीय संगत, सामाजिक संगठनों और गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। गुरुद्वारा धमतान साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, गुरुद्वारा साहिब खिचड़ी व अन्य धार्मिक स्थलों में संगत ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार के प्रति आभार जताया।



हम हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने टोहाना-नरवाना मार्ग को श्री गुरु तेग बहादुर के पवित्र नाम से जोड़कर उनके महान बलिदान को शाश्वत सम्मान दिया है। यह कदम पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।-रुपिंदर सिंह, मैनेजर, गुरुद्वारा धमतान साहिब
विज्ञापन




मुख्यमंत्री का हृदय से आभार है कि टोहाना-नरवाना मार्ग को श्री गुरु तेग बहादुर जी मार्ग घोषित कर क्षेत्र की भावनाओं का सम्मान किया गया है। यह कदम समाज में सद्भाव, आध्यात्मिकता और गुरु साहिब के बलिदानी संदेश को सशक्त रूप से स्थापित करेगा। यह निर्णय वास्तव में जनता को समर्पित है और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।- कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें