फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया

विज्ञापन
26जेएनडी37 : स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चें को दवाई पिलाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत विभा - फोटो : संग्रामपुर के करनाईपुर में कथा सुनते श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलेवा। नगूरां पीएचसी के अधीन विभिन्न गांव के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने नियमित टीकाकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को टीबी, हेपेटाइटस बी,पोलियो, गलघोटू, टैटनस, काली खांसी, खसरा, रूबैला, निमोनिया, दिमागी बुखार और दस्त जैसी 12 जानलेवा बीमारियों के बचाव के लिए टीका लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान पांच साल में सात बार छूटे न टीका एक भी बार नामक स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाता है और बच्चों में शिशु मृत्यु दर में कमी आती है। गर्भवती महिलाओं को भी टीडी के टीके लगाए गए ताकि प्रसव के दौरान टेटनस बीमारी का संक्रमण रोका जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला सुपरवाइजर पुष्पावती, एएनएम सविता, कुलदीप और सभी आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें